उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूल चयन परीक्षा का पाठ्यक्रम
School of Excellence & Model School Entrance Exam 2025
उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूल की कक्षा 9 वी में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं, mponline कियोस्क के माध्यम से दिनांक 16 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं. SOE & SOM Entrance Exam 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी आप यहाँ क्लिक करके देख सकते हैं. यह जानकारी आप Septadeep.blogspot.com पर देख रहे हैं.
SOE & SOM Entrance Exam 2026-27 के लिए सत्र 2025-26 में कक्षा 8 वी में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं.
आज की पोस्ट में हम आपको उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूल चयन परीक्षा का पाठ्यक्रम तथा प्रश्नपत्र के स्वरुप के बारे में जानकारी दे रहे हैं, आशा है MP शिक्षा & रोजगार समाचार | ज्ञान ज्योति चैनल की यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी.
उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूल चयन परीक्षा का पाठ्यक्रम
उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूल चयन परीक्षा में केवल एक ही प्रश्न पत्र होगा जिसमें 100 प्रश्न होंगे तथा समय 2 घंटे रहेगा। इस प्रश्न पत्र में राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा स्वीकृत पाठयक्रम के अनुसार कक्षा 8 वी स्तर के प्रश्न रहेंगे जिसमें सामान्य ज्ञान के 15 प्रश्न, पर्यावरण के 15 प्रश्न, हिन्दी के 15 प्रश्न, अंग्रेजी के 15 प्रश्न, विज्ञान के 20 प्रश्न व गणित के 20 प्रश्न का समावेश रहेगा।
उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूल चयन परीक्षा अंक विभाजन
जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूल चयन परीक्षा पाठ्यक्रम
1. सामान्य ज्ञान - समसामयिक सामान्य जानकारी, खेल-कूद, पुरस्कार, मध्यप्रदेश की सामान्य जानकारी, कला एवं संस्कृति, लोक साहित्य एवं जन जातियाँ।
2. पर्यावरण - पर्यावरण से आशय, पर्यावरण प्रदूषण के कारण, व दुष्परिणाम, जनसंख्या वृद्धि के कारण एवं प्रभाव, औद्योगिक अपशिष्टों का प्रबंधन एवं विधियाँ।
3. हिन्दी - हिन्दी भाषा की सामान्य जानकारी, शब्दकोष व शब्द विलोम, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, व्याकरण, वाक्य रचना. पर्यायवाची शब्द इत्यादि।
4. अंग्रेजी - अंग्रेजी भाषा की सामान्य जानकारी, शब्दकोष, शब्द विलोम, व्याकरण, वाक्य रचना, एक वचन एवं बहुवचन, पार्ट ऑफ स्पीच इत्यादि।
5. विज्ञान – ब्रह्माण्ड, वायुमंडल, परमाणु की संरचना, पदार्थों का रूपान्तरण, धातु एवं अधातु, कार्बन, प्रकाश, विद्युतधारा तथा चुम्बकत्व, ऊर्जा के सामान्य श्रोत, कोशिका, सूक्ष्म जीव और सामान्य रोग।
6. गणित - वर्ग एवं वर्गमूल, घन एवं घनमूल, परिमेय, घातांक, लाभ हानि तथा बट्टा, चक्रवृद्धि ब्याज, सामान्य बैंक सुविधायें, बीजीय सर्वसमिकायें, एक चर वाले समीकरण, समानान्तर रेखायें, वृत्त, चतुर्भुज एवं चतुर्भुज की रचना।
SOE & SOM Exam Model Paper - उत्कृष्ट एवं माडल स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए मॉडल पेपर देखने के लिए नीचे दी लिंक पर क्लिक कीजिए -
उत्कृष्ट एवं माडल स्कूल प्रवेश परीक्षा मॉडल पेपर के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.👇
Excellence & Model School Entrance Exam - उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की पूरी जानकारी यहाँ देखिये👇







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें