SHIKSHA ROJGAR

WWW.SHIKSHAROJGAR.COM

🔴 NEET 2026 Online Form Started | Railway Group D Vacancy Coming Soon |
🔵 UPSC IAS Pre 2026 Notification Out | SSC GD Admit Card Released |
🟢 MPESB Recruitment 2026 | Army Agniveer Apply Online |
सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नर्सिंग कॉलेज भर्ती में पुरुषों को भी मौका: हाई कोर्ट ने महिलाओं को 100% आरक्षण की शर्त हटाई, ESB ने नया विज्ञापन जारी किया पूरी खबर पढ़ें :

🔴 Latest Govt Jobs • Admit Card • Results • Teacher Updates Daily
 नर्सिंग कॉलेज भर्ती में पुरुषों को भी मौका: हाई कोर्ट ने महिलाओं को 100% आरक्षण की शर्त हटाई, ESB ने नया विज्ञापन जारी किया
MP Nursing College Bharti Update: मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज भर्ती में पुरुषों को लेकर आज 7 जनवरी बुधवार को जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद बड़ा फैसला लिया है। हाई कोर्ट ने महिलाओं को 100% आरक्षण की शर्त हटाई है। इसे लेकर ESB यानी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने नया विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके बाद नर्सिंग कॉलेज में पुरुषों की भर्ती को लेकर रास्ता साफ हो गया है। यानी अब पुरुष भी नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन ले पाएंगे।

ज़्यादा जानें
भोपाल


हाई कोर्ट ने हटाई महिलाओं को 100% आरक्षण की शर्त 
इससे पहले जारी हुए विज्ञापन में प्रदेश के सरकारी नर्सिंग कॉलेजों के 286 अकादमिक पदों जिसमें 40 एसोसिएट प्रोफेसर, 28 असिस्टेंट प्रोफेसर और 218 सिस्टर ट्यूटर को पूरी तरह महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया था। जिसके खिलाफ कई पात्र पुरुष उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट का रुख किया था। 

याचिका में दलील दी गई कि, मध्यप्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष उपबंध) नियम, 1997 के तहत महिलाओं को अधिकतम 35 प्रतिशत आरक्षण ही दिया जा सकता है। इसके साथ ही विभागीय भर्ती नियमों व इंडियन नर्सिंग काउंसिल के मापदंड भी लिंग के आधार पर भेदभाव की अनुमति नहीं देते। इसके साथ ही 100 प्रतिशत महिला आरक्षण को संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के इंद्रा साहनी फैसले में तय 50 प्रतिशत की अधिकतम आरक्षण सीमा का उल्लंघन बताया गया। 

ज़्यादा जानें
भोपाल
आज सुनवाई के बाद पुरुष उम्मीदवारों की याचिका का निराकरण कर दिया गया। शर्त हटाते हुए संशोधित विज्ञापन जारी किया गया है। जिसके बाद अब पुरुष उम्मीदवार भी 13 जनवरी तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। याचिकाकर्ता नौशाद अली और बाकियों की ओर से अधिवक्ता विशाल बघेल ने पक्ष रखा।

यह है पूरा मामला 
मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज भर्ती में 100 प्रतिशत महिला आरक्षण के मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। जिस के बाद हाईकोर्ट ने सरकार से इस केस में जवाब मांगा है। दरअसल, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ग्रुप-1 सब ग्रुप-2 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के विज्ञापन में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित ट्यूटर के कुल 286 पदों पर महिला उम्मीदवारों को दिए जा रहे 100 प्रतिशत आरक्षण को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।  

हाईकोर्ट की प्रिंसिपल बेंच के जस्टिस विशाल धगट की बेंच में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट को बताया गया कि इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल न करने और महिला उम्मीदवारों को 100 प्रतिशत आरक्षण देने को चुनौती दी गई है। मामले में 29 दिसंबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने सरकार से जबाब तलब करते हुए मामले में जबाब देने हेतु निर्देश दिए थे।
ज़्यादा जानें
भोपाल
भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों को मौका देने का फैसला
6 जनवरी को हुई सुनवाई में मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से अधिवक्ता राहुल दिवाकर ने मौखिक रूप से कोर्ट को बताया कि भर्ती प्रक्रिया में अब पुरुष उम्मीदवारों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है किंतु लिखित निर्देश की प्रति अभी तक अप्राप्त है। इस पर याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट को बताया गया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी है। इस तिथि के बाद पुरुष उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेंगे। सुनवाई के बाद कोर्ट ने शासन के निर्णय को लिखित में रिकार्ड में प्रस्तुत करने हेतु एक दिन का समय देते हुए प्रकरण को 7 जनवरी को सूचीबद्ध करने के आदेश दिए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

🔁 Mutual Transfer Registration Form (शिक्षक / कर्मचारी)

🔁 Mutual Transfer Registration Form (शिक्षक / कर्मचारी)    यह प्लेटफॉर्म केवल Mutual Transfer इच्छुक कर्मचारियों/शिक्षकों को जोड़ने के लिए है। दी गई जानकारी सत्य होनी चाहिए। 📋 यह प्लेटफॉर्म केवल Mutual Transfer इच्छुक सभी विभागों के कर्मचारियों/शिक्षकों को जोड़ने के लिए है । 🔁 Mutual Transfer Registration – अब ट्रांसफर पाना हुआ आसान! सरकारी शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर प्रक्रिया अक्सर लंबी, जटिल और अनिश्चित होती है। कई बार सही व्यक्ति मिल जाए तो Mutual Transfer (आपसी स्थानांतरण) आसानी से हो सकता है — लेकिन सबसे बड़ी समस्या होती है सही मैच ढूँढना। इसी समस्या का समाधान है यह Mutual Transfer Registration Platform। यह प्लेटफॉर्म उन सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को जोड़ने के लिए बनाया गया है जो: ✔ वर्तमान स्थान से स्थानांतरण चाहते हैं ✔ किसी विशेष जिला / ब्लॉक में जाना चाहते हैं ✔ Mutual Transfer के लिए इच्छुक हैं 🎯 इस प्लेटफॉर्म से आपको क्या लाभ मिलेगा? 🔹 राज्यभर के इच्छुक शिक्षकों/कर्मचारियों की जानकारी एक जगह 🔹 जिला और ब्लॉक के आधार पर मैच ढूँढना आसान 🔹 समय की बचत...

मध्य प्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025

 मध्य प्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 मध्य प्रदेश के सरकारी शिक्षकों के लिए वर्ष 2026 एक ऐतिहासिक बदलाव लेकर आ रहा है। लंबे समय से जिस अर्जित अवकाश (Earned Leave – EL) की कमी महसूस की जा रही थी, उसे अब मध्य प्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 के माध्यम से दूर कर दिया गया है। ये नियम 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो चुके हैं। इस ब्लॉग पोस्ट में हम शिक्षकों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अवकाश नियमों को सरल भाषा में समझेंगे। --- 🔷 1. अर्जित अवकाश (Earned Leave – EL) अब तक शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश (Vacation) के कारण अर्जित अवकाश नहीं मिलता था, लेकिन नये नियमों में यह सबसे बड़ा सकारात्मक बदलाव है। ✅ मुख्य बिंदु: पात्रता: प्रत्येक शिक्षक को अब 10 दिन का अर्जित अवकाश (EL) प्रति वर्ष मिलेगा। जमा होने की प्रक्रिया: 5 दिन – 1 जनवरी को 5 दिन – 1 जुलाई को अधिकतम संचय (Accumulation): पूरे सेवाकाल में अधिकतम 300 दिन तक EL जमा किया जा सकेगा। नकदीकरण (Leave Encashment): सेवानिवृत्ति के समय इन 300 दिनों के बदले नकद भुगतान मिलेगा। 🔔 विशेष कारण: सरकार ने शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को 1 मई से 3...

📨 डाक विभाग भर्ती 2026 — ग्रामीण डाक सेवक (GDS)📣India Post GDS Vacancy: अब 10वीं पास युवाओं को बिना परीक्षा के मिलेगी सरकारी नौकरी! ऐसे होगा अभ्यर्थियों का सीधा सलेक्शन!

डाक विभाग GDS भर्ती 2026 | सरकारी नौकरी 10वीं पास के लिए भारत पोस्ट डाक विभाग लेकर आया है बेशुमार सरकारी अवसर — ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती। इस भर्ती में बिना लिखित परीक्षा और 10वीं पास उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। � Career Power 🧾 भर्ती विवरण कुल पद: 25,000+ योग्यता: 10वीं पास आयु: 18-40 वर्ष चयन: मेरिट लिस्ट आवेदन: Online शुल्क: ₹100 या छूट *✅ इंडिया पोस्ट GDS (ग्रामीण डाक सेवक) भर्ती 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी देखें* 👇                    🔘 Open   *➡️ संभावित पद: 28,000+ | योग्यता: 10वीं पास और चयन मेरिट के आधार पर होगा* *➡️ ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक भरे जाएंगे, अधिक जानकारी विज्ञप्ति में देखे* ➡️ आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी! � Indiapostgdsonline.gov.in 📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ नोटिफिकेशन:31 Jan 2026 आवेदन शुरू: 31 Jan 2026 अंतिम तारीख: 14 Feb 2026 रिजल्ट, मैरिट लिस्ट: 28 Feb 2026 ➡️ अपडेट नोटिफिकेशन जल्द आ रहा है! � indiapostgdsonline.in 📌 वेतन एवं लाभ ₹10,000 – ₹29,000 MA allowance...